गर्ल्स हॉस्टल में भूत से अचानक गयाब हो गए 3 छात्राएं, विभाग के हाथ पैर फूलें

RAIPUR KI BAAT
0

 


छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक हॉस्टल से तीन छात्राएं अचानक लापता हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि छात्राओं ने भूत के खौफ से यह हॉस्टल छोड़ दिया होगा। हालांकि परिजनों ने हॉस्टल की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हॉस्टल से तीन छात्राएं अचानक लापता हो गई हैं। छात्राओं के हॉस्टल से लापता होने की खबर के बीच तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। मामला गोलावंड स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्रावास का है। यहां रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं शुक्रवार से अचानक लापता हो गई हैं।
छात्राओं के रात से लापता होने की जानकारी मिलते ही छात्रावास में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन, सरपंच और शिक्षा विभाग के अधिकारी छात्रावास पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, सहायक आयुक्त ने छात्राओं के हॉस्टल छोड़कर जाने की वजह भूत का डर बताया है, जबकि परिजनों ने छात्रावास की अव्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं।


हॉस्टल में भूत का खौफ

छत्राओं के लापता होने को लेकर तरह तरह की बातें कही जा रही हैं। सहायक आयुक्त ने दावा किया है कि, तीनों छात्राएं भूत के डर से छात्रावास से भाग निकली हैं। दावा किया जा रहा है कि हॉस्टल में कई बार रात में अजीब तरह की घटनाएं सामने आती हैं। जिसके बाद से छात्राएं डर गईं। छात्राओं ने भूत के डर से हॉस्टल छोड़ दिया है।

परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लगाया आरोप

वहीं, लापता छात्राओं के परिजनों ने छात्रावास की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छात्राओं के परिजनों का कहना है कि हॉस्टल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। परिजनों ने छात्राओं को लेकर चिंता जाहिर की है।


पुलिस ने शुरू की जांच

हॉस्टल से छात्राओं के लापता होने की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन ने पुलिस को दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल छात्राओं के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top